फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मौतों के बाद जागा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों की मदद के लिए कोशिशें तेज कर दी है।
विज्ञापन

एडीएम राम प्रकाश ने डीएम के माध्यम से सचिव और राहत आयुक्त को पत्र भेजा है। जिसके मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई है। इसके अलावा मछलीशहर क्षेत्र के सरायखानी गांव निवासी भरत लाल व उनकी पत्नी गुलाबा देवी एवं उनकी बेटी साक्षी की भी मौत हुई है। इस हादसे में उनके परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं। एडीएम ने बृहस्पतिवार को दोपहर में सरायखानी गांव में पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना भी दी। साथ ही प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिलाने की कोशिश की जा रही है। आश्रितों को पक्के आवास के लिए विकास विभाग को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सचिव और राहत आयुक्त को डीएम के माध्यम से पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें