फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह ने मुठभेड की एसपी से ली पूरी जानकारी ...

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिंगरामऊ में बुधवार को एनकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाशों की खबर दूसरे दिन भी जिले में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने भी मंगलवार की देर रात घटना के बारे में एसपी अजय साहनी से बात की और पूरे घटना की जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने एनकाउंटर करने वाली टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की। इसकी जानकारी एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने दी।
विज्ञापन

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाशों हिस्टीशीटर थे। इनमें सिरकिना गांव निवासी नितिन मौर्या के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज थे, जबकि सरोखनपुर निवासी अभिषेक गौतम के खिलाफ 9 अपराधिक मामले दर्ज थे। दोनों कम उम्र में ही एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे थे। इनका मनोबल इतना बढ़ गया था कि जिले में दो माह में हुए 8 पुलिस मुठभेड के बाद भी यह सरेआम वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सोमवार की बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में दिन में करीब तीन बजे एटीएम के कैश लूटने का प्रयास किया। साथ ही विरोध करने पर एजीएस कंपनी के कैशवैन गार्ड राम अवध चौबे की गोली मारकर हत्या कर दिया था। ऐसे में धनियामऊ बाजार के व्यापारियों में चर्चाएं होने लगी थी। वहीं,पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाशों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार करने के बाद घर लौटे नितिन मौर्य के पिता जय प्रकाश मौर्य और अभिषेक गौतम के पिता सुरेश गौतम पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्होंने इसकी कहीं लिखित शिकायत नहीं की है। दूसरी ओर दोनों बदमाशों की मां और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें