फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक अगस्त को आजमगढ़ मार्ग स्थित भांदी चुंगी मोड़ पर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नई आबादी मोहल्ला निवासी अशफाक उर्फ पप्पू नगर पालिका परिषद शाहगंज में सफाई नायक के पद पर तैनात हैं। बीते एक अगस्त की शाम बाइक से सब्जी मंडी की तरफ जा रहे थे। अशफाक का आरोप है कि भांदी चुंगी मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें टारगेट करके दो गोली चलाई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सफाई नायक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार को एक आरोपी बड़कऊ उर्फ रियासत अली निवासी नई आबादी शाहगंज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें