सिकरारा पुलिस ने शुक्रवार की रात एक नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया। महिला पुलिस के साथ उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
एक गांव से 16 सितंबर को घर से मछलीशहर गई नाबालिग किशोरी लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसके न मिलने पर परिजनों ने थाने पर तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस एक अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। शुक्रवार की शाम मामले की जांच में जुटे थाने के एसआई मो सैफ को मुखबिर से सूचना मिली कि भगाई गई नाबालिग को लेकर एक युवक कहीं भागने के फिराक में मछलीशहर रोडवेज बस स्टेशन पर है। तत्काल मौके पर पहुंच कर किशोरी व आरोपी को दबोच लिया गया। नाबालिग को मेडिकल जांच हेतु भेजकर आरोपी को थाने लाकर पूछताछ में जुट गए। थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर ने कहा कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो शहबान निवासी गांव चोरारी मड़ियाहूं कोतवाली बताया।