अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बुधवार को टीडी कालेज में सदस्यता अभियान शुरू किया। प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर सदस्यता शिविर का उद्घाटन किया।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदैव छात्र हित एवं समाज हित के मसलों को लेकर तत्पर रहते हैं। यह एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जिससे विद्यार्थी और शिक्षक जुड़कर कार्य करते हैं। ऐसे में छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनकर राष्ट्रहित के लिए तत्पर रहना चाहिए। अभियान के पहले दिन 564 छात्रों व 42 शिक्षकों ने सदस्यता ग्रहण की। डॉ. समर बहादुर सिंह के अलावा डॉ. रूद्र नारायण ओझा, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. राजीव रतन सिंह, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. शेखर सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. राजेंद्र, डॉ. ज्ञानेंद्र धर दुबे, डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह, डॉ. राज पांडेय व अखिलेश सिंह ने सदस्यता ग्रहण की। जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने बताया कि सिर्फ पंद्रह दिनों तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सभी महाविद्यालयों और इंटर कॉलेजों में परिषद के कार्यकर्ता जाकर लोगों को संगठन से जोड़ेंगे। इस मौके पर धीरेंद्र, रवि विश्वकर्मा, पवन सोनकर, उत्सव सिंह, विराट सिंह, अभिषेक यादव, डेजी सिंह, पल्लवी मोदनवाल आदि उपस्थित रहीं।