अलीशाहपुर गांव की दलित बस्ती में मंगलवार की रात चोर घर में सेंधमारी कर कीमती आभूषण उठा ले गए।
गांव के दूधनाथ गौतम की बहू के कमरे के पीछे की दीवार में सेंध काट कर चोर घुसे और उसमें रखे दो बॉक्स उठा ले गए। इन दिनों उनकी बहू मायके गई हुई है। सुबह परिजन घर के पीछे कटी सेंध देख सन्न रह गए। कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किये तो दो बाक्स गायब थे। जिसमें दो सोने के लॉकेट, एक हाफ करधन, हाथ मेहंदी, मांग टीका आदि रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ आस-पास खोजबीन शुरू की तो घर से थोड़ी दूर पर नाले के पास दोनों बाक्स फेंके हुए मिले। ताला तोड़ कर बक्से में रखे आभूषण निकाल लिए गए थे। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि पुलिस टीम भेज कर छानबीन कराई गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।