फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की सूची में 70 फीसदी अपात्रों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज नगर क्षेत्र में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की सूची में 70 फीसदी अपात्रों का नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सभासदों ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही आयुष्मान भारत जन आरोग्य के सूची के सत्यापन कराने एवं पात्रों को उनका हक दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस योजना के लिए एक कार्यदायी संस्था को लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। कार्यदायी संस्था ने सन 2011 की जनगणना के अनुसार बंद कमरे में ही बैठकर लिस्ट भेज दी। इनमें 874 लोग ऐसे हैं, जो इस योजना के अपात्र हैं। जिनके विषय में वार्ड के सदस्यों को भी कुछ पता नहीं है। उनका नाम पता सब गलत है। जिसका संज्ञान लेकर स्थानीय सभासदों ने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर आयुष्मान भारत जन आरोग्य की सूची का सत्यापन कराए जाने की मांग की है। वहीं पात्र लाभार्थियों की पहचान कराकर उनके खातें में दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना आदि की धनराशि का स्थानांतरण कराए जाने की मांग की है। इस अवसर पर गणेश चौहान, अनुराग मिश्रा, अर्पित जायसवाल, सुनील कुमार अग्रहरि, राम प्रसाद मोदनवाल, अखिलेश यादव, कृष्ण कांत सोनी, राम दवर, फैजा़न अहमद, विजय जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें