फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से बचाव के लिए 21,715 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 85 स्वास्थ्य केंद्रों पर 21,715 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अभी तक जिले में 8,59,550 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 14,340 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 4,795 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें से 3,027 लोगों ने पहली तथा 1,768 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,580 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें से 1,391 लोगों को पहली तथा 1,189 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से सोमवार को 21,715 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें से 18,531 लोगों को पहली और 3,184 लोगों को दूसरी डोज लगी। जिले में अब तक 8,59,550 टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 7,11,672 को पहली तथा 1,47,878 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें