फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी की 2,197 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी नकल माफिया की खूब चली। अलग-अलग केंद्रों पर नकल करते दो परीक्षार्थी पकडे़ गए, जबकि 2197 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।
विज्ञापन

रविवार को पहली पाली में हुई परीक्षा के लिए 9,600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,395 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1,205 ने परीक्षा छोड़ दी। इस बीच राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज केंद्र पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते हुए एक छात्रा पकड़ी गई। प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष डा. अखिलेश्वर शुक्ल ने पकड़ी गई छात्रा को पुलिस को सौंप दिया। इसी तरह शिया इंटर कालेज केंद्र में पेपर के चार सेटों के उत्तर लिखे पर्चे के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस छात्र को अपने साथ कोतवाली ले गई। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा के लिए कुल 8,089 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,097 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 992 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित ने बताया कि रविवार को हुई परीक्षा के लिए कुल 17,689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 15,492 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल हुए और 2,192 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें