फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी में शामिल होंगे 16,324 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) 24 अगस्त को जिले के 35 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में 16,324 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए शासन ने विशेष सचिव संस्कृति आनंद कुमार को प्रेक्षक बनाया है। जिला स्तर पर एडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में अपराह्न 3 से 5 तक कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को बैठक कर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की। एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने बताया कि पीईटी में कोई भी अभ्यर्थी केंद्र के अंदर मोबाइल फोन अथवा किसी अन्य प्रकार का कोई डिवाइस लेकर नहीं जा सकेगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई कि किसी भी दशा में प्रथम पाली की परीक्षा में सुबह 9:30 बजे एवं द्वितीय पाली में 2:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने का निर्देश दिया। परीक्षा के लिए आदर्श कन्या इंटर कालेज खेतासराय, सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज सबरहद, सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली, बीएनबी इंटर कालेज मडियाहूं (दो केंद्र), कल्पना इंटर कालेद दिलावरपुर मडियाहूं, महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज (दो केंद्र), रामकिशुन महाविद्यालय सिद्दीकपुर, जय किसान इंटर कालेज सरायख्वाजा, राजकीय बालिका इंटर कालेज जौनपुर शहर, आरएन टैगोर स्कूल सुक्खीपुर जौनपुर को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह शिया डिग्री कालेज, मोहम्मद हसन पीजी कालेज (दो केंद्र), राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज, हरगोविंद इंटर कालेज जफराबाद, केपी पांडेय इंटर कालेज जफराबाद, टीडी ला कालेज, पब्लिक इंटर कालेज केराकत (दो केंद्र), सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर (दो केंद्र), हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल कुल्हनामऊ, टीडी इंटर कालेज (दो केंद्र), टीडी पीजी कालेज (तीन केंद्र), सरस्वती बाल मंदिर चहारसू चौराहा, किसान इंटर कालेज प्रतापगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें