फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदिर पर अतिक्रमण को लेकर करणी सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करणी सेना के प्रदेश महासचिव विराज ठाकुर के निर्देशन पर करणी सेना (युवा) के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह व करणी सेना (छात्र शक्ति) के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से करणी सेना ने टीडीपीजी कालेज के समीप सत्थित पुस्तक कुटीर के पीछे लगभग 110 वर्ष पुराने रामजानकी मंदिर पर हुए अतिक्रमण के बारे में अवगत कराया। सेना ने अतिक्रमण हटवाने व अराजक तत्वों द्वारा मंदरि पर लगाए गए ताले को खुलवाने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि मंदिर हिंदुओं के आस्था का केंद्र होता है। मंदिर प्रांगण सर्वसमाज का होता है। ऐसे में मंदिर पर अतिक्रमण अशोभनीय है। जिन्होंने यह घृणित कार्य किया है, उनके ऊपर संवैधानिक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर राना सिंह जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार मुक्ति संघर्ष मोर्चा, विशाल मिश्रा, कृपा यादव, अंकित शुक्ला, आकाशदीप सिंह, रवि सिंह, गौरव सिंह, अभिषेक मिश्र, हर्षित सिंह, शिवम ठाकुर, आदित्य सिंह, देव रतन राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें