फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभी बीडीओ और ब्लाक प्रमुख में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। डोभी ब्लाक प्रमुख और बीडीओ के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। ब्लाक प्रमुख ने डीएम से मामले की जांच कराए जाने की मांग किया है। उधर बीडीओ ने भी ब्लाक प्रमुख की शिकायत की है।
विज्ञापन

डीएम को लिखे पत्र में ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव ने आरोप लगाया है कि बीडीओ डोभी रवि कुमार ने बोडसर खुर्द गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की है। बावजूद दोबारा चार्ज दे दिया गया है। उन्होंने मुफ्तीगंज ब्लॉक में 750 स्ट्रीट लाइट के खरीद में भी बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए चहेते फर्म को भुगतान कर दिया था। इसके अलावा भी कई आरोप लगाए गए हैं। जिला विकास अधिकारी दयाराम का कहना है कि बीडीओ द्वारा बैठक नहीं बुलाने की शिकायत की गई थी। जिसमें ब्लाक प्रमुख को नियमों से अवगत करा दिया गया। जहां तक अनियमितता की बात है उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें