फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी के नाम पर डॉक्टर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Jun 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर के डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव से माफिया मुन्ना बजरंगी के नाम पर दो करोड़ रंगदारी मांगने के मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह को पुलिस ने सोमवार की सुबह सिटी स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके पास से 38 लाख 10 हजार रुपये, एक पिस्टल, तीन कारतूस बरामद हुए। आईजी ने पुलिस टीम को 50 हजार इनाम देने की घोषणा की है। डॉक्टर  ने भी दो लाख इनाम देने को कहा है।

एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर सिटी स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर सैदनपुर गांव की तरफ से आ रहे युवक को दबोच लिया गया। उसने अपना नाम सुधांशु सिंह उर्फ रिशू सिंह निवासी दमोदरा, थाना रामपुर बताया। उसने डॉक्टर रजनीश से पचास लाख वसूलने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डॉक्टर रजनीश को 26 मई को बदमाशों ने फोन कर मुन्ना बजरंगी के नाम पर दो करोड़ रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर ने 28 मई को बदमाशों को 50 लाख रुपये दे दिए थे। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अफसरों को बाद में दी। डॉक्टर ने चार जून को लाइन बाजार थाने पर अज्ञात पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


इसके बाद दो बदमाशों को एसटीएफ और लाइन बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर आठ लाख 90 हजार रुपये बरामद कर लिए थे। लेकिन मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह फरार था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें