फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प कराने में 11 चिकित्सालय पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन की ओर से चलाए गए कायाकल्प अभियान के तहत जिले के 11 चिकित्सालय पुरस्कृत किए जाएंगे। इनमें दो जिला चिकित्सालय, पांच सीएचसी और चार पीएचसी शामिल हैं। पुरस्कार मिलने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

कायाकल्प अभियान के तहत जौनपुर के सर्वाधिक 11 स्वास्थ्य इकाईयों ने पुरस्कार प्राप्त किया है। कायाकल्प अवार्ड योजना में सीएचसी डोभी, मुफ्तीगंज, मछलीशहर, बरसठी और बदलापुर को सत्र 2020-21 में चयनित किया गया था। इसको देखते हुए चिकित्सालयों की टीमें निर्धारित मानदंड पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही थीं। परिणामस्वरूप जिला पुरुष चिकित्सालय 24 वें स्थान पर और जिला महिला चिकित्सालय को 76 वां स्थान प्राप्त हुआ। जिले के चयनित छह पीएचसी में से चार तेजी बाजार, मुंगराबादशाहपुर, बजरंग नगर और सिंगरामऊ भी कायाकल्प अवार्ड से पुरस्कृत हुए हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उधर, क्वालिटी एश्योरेंस के जिला सलाहकार डॉ. क्षितिज पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य इकाई को कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कृत होने के लिए तीन चरणों से गुजरना होता है। पहले चरण में कर्मचारी और जिला क्वालिटी टीम चिकित्सालयों का मूल्यांकन करती है। इसमें 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने पर राज्य की ओर से नामित दूसरे जिले की क्वालिटी टीम उसका क्रास वेरीफिकेशन करती है। इसमें 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने पर उसका अंतिम मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने पर राज्यवार रैंकिंग तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें