फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बात करो... नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली', ऐसा न किया तो युवती के मकान में घुसकर युवक ने दी जान

Sun, 31 Dec 2023 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन में एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में युवती के घर जाकर खुद को गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास ही तमंचा मिला है। बताया जा रहा है कि घर में घुसने पर युवक और युवती के बीच बहस हुई, देखते ही देखते युवक ने खुद को गोली मार ली। जिससे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
jalaun suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में युवती के घर जाकर सीने पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। घटना से लड़की के घरवालों में दहशत है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी मनोज राजपूत (32) शनिवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर अलाव ताप रहा था। ग्रामीणों के अनुसार अचानक वह गुस्से में उठा और पास ही के एक घर में घुस गया। कुछ ही देर बाद वहां से गोली चलने की आवाज आई। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो मनोज जमीन पर गिरा था, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शव के पास ही तमंचा पड़ा मिला।
सूचना पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम आ गई और साक्ष्य जुटाए। युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


''बात करो, नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली''
बात करो, नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली! मनोज जब भी युवती के संपर्क में आता था, उसे यह धमकी जरूर देता था। युवती बात नहीं करना चाहती थी और उसकी धमकी को भी नजरअंदाज कर रही थी। लेकिन, जब कई दिन बीत गए तो युवक तहस में आ गया और शनिवार की सुबह मौका पाकर घर में घुस गया और गोली मारकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि युवक के परिवार वाले इसे आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। पुलिस तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Trending Videos

आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव का रहने वाला मनोज अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि वहां पर उसे एक बार तमंचे के साथ भी पकड़ा गया था। उसके बाद वह घर आ गया। यहां उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि युवक की हरकतों से लड़की और उसके घर वाले परेशान थे। 

 

वह उससे कोइ रिश्ता नहीं जोड़ना चाहते थे और इसीलिए युवती का विवाह करने के लिए संबंध देख रहे थे। लेकिन, युवक युवती से बात करने के लिए कोइ न कोई मौका ढूंढता था। युवती और उसकी मां के अनुसार कई बार युवक ने कोशिश की, लेकिन उससे कोई बात नहीं की गई। उसने घर पर आकर खुद को गोली मारने की भी कई बार धमकी दी। 

 

दो दिन पहले ही ही इसी वजह से घर वालों से उसका विवाद भी हुआ था। शनिवार को वह अचानक घर में घुस आया। उस वक्त युवती की छोटी बहन बाहर के कमरे में पढ़ रही थी। युवती और उसकी मां काम कर रही थी। बरामदे में आकर उसने बात करने की जिद की, जब नहीं सुना गया तो उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
 

25 साल पहले पिता की हत्या और भाई ने की थी आत्महत्या
मनोज के पिता राजन की 25 वर्ष पहले चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। गांव में बताया गया कि हत्या की रात राजन घर में ही सो रहा था। तभी कुछ लोग आए और उसे सोते हुए में ही हमला कर दिया। चाकू के कई वार होने से उसकी मौत हो गई थी। गांव में बताया गया कि उसके भाई धर्मपाल ने भी करीब दस वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। वह किसी बात से परेशान हो गया था। मनोज का छोटा भाई संतोष केरला में काम करता है। बूढ़ी मां की देखरेख के लिए मनोज घर में रहता था।
विज्ञापन

कालपी सीओ देवेंद्र पचौरी का कहना है प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव के पास से ही तमंचा भी बरामद हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें