फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, दूसरे के घर में मिला शव...पास ही पड़ा था तमंचा

Sat, 30 Dec 2023 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: ददरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव गांव के ही दूसरे घर में पड़ा मिला और पास ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ। परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गांव ददरी में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। उसके सीने में एक गोली लगी मिली है और शव गांव में ही दूसरे के घर में पड़ा मिला है। शव के पास ही तमंचा भी पड़ा हुआ था। उसने खुद गोली चलाई या उसकी हत्या की गई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों की मानें, तो हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ददरी गांव निवासी मनोज राजपूत (32) के पिता राजन की भी कुछ सालों पहले हत्या कर दी गई थी। मनोज शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अलाव ताप रहा था।
किसी वजह से वह वहां से गांव के ही करन राजपूत के घर चला गया। उसके घर में जाने के कुछ देर बाद ही अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर लोग घर की ओर दौड़े, तो वहां कमरे में मनोज की लाश पड़ी थी। शव के पास ही तमंचा था। पुलिस को सूचित किया गया। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि अभी हत्या या आत्महत्या को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। लोगों की मानें तो सब कुछ सामान्य था, अचानक इस तरह की वारदात हत्या की ओर इशारा कर रही है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच और तहरीर के अधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें