फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे न होने पर डॉक्टर से भिड़ा युवक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे न होने पर नाराज युवकों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर ने रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने उनसे भी अभद्रती की। डॉक्टर ने अभद्रता व मारपीट करने के प्रयास का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि एक नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल में मौजूद कई मरीज बोले कि हम लोगों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिलती है, डॉक्टर बाहर से कराने को कहते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अटागांव निवासी सोनम सिंह पुत्र राजेंद्र सिह सोमवार को हाथ में चोट लगने पर इलाज के लिए सीएचसी आया था। डॉक्टर विवेक तिवारी ने चोट देखने के बाद उससे एक्सरे कराने के लिए कहा। बाहर से एक्सरे कराने को कहने पर डाक्टर से अभद्रता करने लगा तो डॉक्टर ने बताया कि अभी अस्पताल में एक्सरे नहीं हो सकता है क्योंकि एक्सरे की डिजिटल मशीन आ तो गई है पर भी स्थापित नहीं हो पाई है। इस पर सोनम व डॉक्टर विवेक के बीच तीखी झड़प हो गई।
अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला खत्म कराया। मंगलवार को फिर सोनम अपने सात आठ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और मरीज देख रहे डॉक्टर से भिड़ गया। जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा होने लगा। मरीज भी बिना इलाज के घर लौट गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंचती देख सोनम के साथी बाइकों से भाग निकले लेकिन वह पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस उसे लेकर कोतवाली आ गई। जहां डाक्टर विवेक ने सोनम सिंह समेत नौ अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। डॉक्टर के मुताबिक डिजिटल एक्सरे मशीन चालू होते ही मरीजों को अस्पताल से ही सुविधा भी मिलने लगेगी। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से उसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें