फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर चार के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रोक के बाद भी किसानों द्वारा लगातार जलाई जा रही पराली को लेकर उपजिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही हिदायत दी गई कि अगर नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदूषण की समस्या को देखते हुए पराली जलाने पर रोक लगाई गई है। इसके लिए लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में पराली जलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि कोई पराली जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकेे।
बताया कि पराली जलाने के आरोप में पमा निवासी रामराजा पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा गधेला निवासी अशोक कुमार पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिनसे जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। हरदोई राजा निवासी विश्वनाथ सिंह व पनहेरा निवासी शिवपाल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें