ुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जायजा लेने पहुंचे जलशक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
- फोटो : ORAI
उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री कैथेरी में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
सीएम दोपहर एक बजे जालौन के कैथेरी के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। पहले वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे। साथ ही काम की गुणवत्ता भी परखेंगे। इसके बाद सीएम कैथेरी गांव में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल पर जाकर तैयारी का जायजा लेंगे। उसके बाद वे टोल भवन में ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
-------------
जलशक्ति मंत्री ने देखा सभा स्थल
उरई। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को एक्सप्रेसवे पहुंचे। यहां पर उन्होंने कैथेरी गांव पहुंचकर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आने से पहले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तैयारी का जायजा लिया। बैठक करने के बाद उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे शुरू होने से यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर आसान होगा और पलायन भी रुकेगा। इस दौरान उन्होने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, यह बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक पल है।