फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी निर्माण के लिए भूमि पूजन, मिलेगी पेयजल की किल्लत से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम परौसा के लोगों को पानी की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को जल जीवन मिशन योजना नामानि गंगे के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से गांव में टंकी का निर्माण कार्य कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

बता दें कि परौसा गांव की आबादी लगभग छह हजार है। ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत में 30 हैंडपंप हैं। मौजूदा समय इनमें से आठ हैंडपंप खराब, नौ की रिबोरिंग होनी है। विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन की पहल पर शासन ने गांव में पानी टंकी निर्माण को स्वीकृति दी थी।
गुरुवार को टंकी निर्माण स्थल का ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण कुशवाहा ने भूमि पूजन किया। ग्राम प्रधान श्रीराम कुशवाहा ने बताया कि पेयजल किल्लत होने के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टंकी निर्माण से गांव में पेयजल की समस्या पूर्णता खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें