चिल्ली स्थित मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
- फोटो : ORAI
उरई/ मुहम्मदाबाद। मूर्ति विसर्जन के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विकास खंड डकोर में चिल्ली तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विसर्जन के दौरान जरूरी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।
बता दे कि नवरात्र को लेकर जगह जगह दुर्गा पंडाल सजे हुए है। नवरात्र के अंतिम दिन पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर दी है। मंगलवार को मूर्ति विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए डीएम और एसपी ने चिल्ली स्थित तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर पर्याप्त शुद्ध पानी साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। साथ ही विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग की जाए, जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए विसर्जन स्थल पर भीड़ एकत्रित न होने दे। मूर्ति विसर्जन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाए जाने हेतु का पालन कराए।