फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। क्षेत्र के बहराई गांव में एक बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वह बारिश के चलते टिनशेड के नीचे मवेशी बांधने गई थी। तभी वहां लटके तार में आ रहे करंट से उसकी मौत हो गई। बहराई निवासी अवध कुंवर (65) बुधवार की देर शाम बारिश के दौरान भैंस को टिनशेड के नीचे बांधने गई थी। टिनशेड में एक बिजली का तार लटका हुआ था। उसमें कहीं कट था। इस कारण करंट उतर आया। जैसे ही अवध कुंवर भैंस बांधने वहां पहुंची तभी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। जैसे ही घरवालों को जानकारी मिली तो वे तत्काल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

-------
खंभे से गिरकर लाइनमैन घायल
जालौन। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन धीरज गुरुवार की सुबह मोहल्ला हिरदेशाह में बिजली में कोई खराबी आने पर खंभे पर चढ़कर उसे ठीक कर रहा था। तभी अचानक वह फिसलकर खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। मोहल्ले के लोग उसे सीएचसी ले गए जहां उसे भर्ती कराया साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी वहां पहुुंच गए। सीएचसी में घायल लाइनमैन का इलाज चल रहा है। इस बाबत एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि लाइनमैन को खंभे पर चढ़कर काम करने के लिए सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करने के लिए कहा जाता है। लाइनमैन सेफ्टी बेल्ट पहने था अथवा नहीं,इस मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल डॉक्टर ने बताया है कि लाइनमैन को आई चोटें ज्यादा गंभीर नहीं है। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें