फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रंगौली गांव का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
नून नदी का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ग्राम पंचायत रगौली ब्लाक डकोर के अंतर्गत नून नदी में मनरेगा के कार्य व सचिवालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश कि अधिकारी नून नदी का पुनरोद्धार के लिए हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरातल पर कार्य किया जाए, जिससे नून नदी को अस्तित्व में लाया जा सके। जिससे जनपद के ग्रामीणों को पानी की मूलभूत आवश्यकता की प्राप्ति होने पर जल संरक्षण व जल संचयन में वृद्धि के साथ कृषकों की आय बढ़ाने में प्रयोग किया जा सके। उन्होंने दो गांव के बीच कच्ची सड़क देख, ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी के माध्यम से पक्की सड़क बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि मनरेगा योजना में नदी की खुदाई से प्रस्तावित कार्य को जहां पर श्रमिक कार्य कर सकते हैं, उनसे ही कराया जाए और जहां पर श्रमिक कार्य नहीं कर सकते हैं, उसमें जन सहभागिता से खुदाई का कार्य कराया जाए। जिसका तकनीकी मार्गदर्शन सक्षम विभाग बेतवा नहर के अधिकारियों द्वारा किया जाए। डीसी मनरेगा द्वारा बताया गया कि जनपद के विकासखंड कोच में 27250 मीटर, विकासखंड डकोर में 19040 मीटर, विकासखंड कदौरा में 7000 मीटर, तथा विकास खंड महेवा में 20780 मीटर खुदाई का कार्य नून नदीं में किया जा रहा है।
डीएम ने डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि नून नदीं का पुनरोद्धार गति से कार्य किया जाए, ताकि जन सामान्य को लाभ मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने गांव के सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में बच्चों के खेलने के लिए एक सुंदर पार्क बनाने के निर्देश दिए साथ ही एक ओपन जिम भी बनाने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित मिली। इस अवसर पर डीसी मनरेगा अवधेश दिक्षितए डीसीएनआरएलएम अशोक गुप्ताए ग्राम विकास अधिकारी हरीश राठौरए ग्राम प्रधान बलराम सिंह पाल आदि संबंधित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें