फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया विद्युत सब स्टेंशन का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
कालपी में विद्युत केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले दिनों विकास भवन उरई में जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन ने जनपद की विद्युत व्यवस्था तथा खास तौर पर कालपी की विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की थी। जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए तथा विद्युत स्टेशनों की चेकिंग के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को कालपी विद्युत सब स्टेशन पहुंचे। इसके बाद अवर अभियंता राजेश शाक्य के साथ विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत सब स्टेशन पर दो बीसीबी पाई गई, जो ढाई साल से खराबी के चलते नहीं चालू हो पा रही है। इसके अलावा एक उपकरण एक दशक से खराब पड़ा है, जो अब तक ठीक नहीं हो पाया है। जिसके चलते अक्सर 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन करने के लिए सरसेला फीडर जाना पड़ता है। उसके बाद कोई काम हो पाता है। टेंडर प्रक्रिया न हो पाने की वजह से मेंटीनेंस का काम भी मौजूदा समय में नही हो पा रहे है। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में कई खामियां मिली है, जल्द ही रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें