फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरा करें तालाबों को संवारने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मुख्यमंत्री के आदेश पर ग्राम पंचायतों में बारिश के पानी को संरक्षित करने एवं उनके सुंदरीकरण के लिए अमृतसर सरोवर योजना के तहत तालाबों में काम चल रहा है। इसमें ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है। शुक्रवार को बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम इटौरा बावनी, परौसा और मवई अहीर में खोदे जा रहे तालाबों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने तालाबों की खोदाई पर जारी शासन की गाइडलाइन को देखा और कार्य कर रहे श्रमिकों से बात की। उन्होंने सचिवों, प्रधानों, रोजगार सेवकों को निर्देश दिए कि तालाब खोदाई कार्य में हीलाहवाली न करें। तय समय में ही काम पूरा करें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को झंडा रोहण किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण, प्रधान श्रीराम कुशवाहा, राजकुमार यादव, भूपेंद्र यादव, रहमत खान सहित पंचायत सहायक और ग्रामीण मौजूद रहे।
फ़ोटो संख्या-7-8- शौचालय न होने की जानकारी देते इकौना गांव के चन्द्रशेखर व देवी गुलाम अपने परिजनों के साथ। संवाद
शौचालय की राशि हड़पने का आरोप सचिव पर
कदौरा। विकास खंड कदौरा के ग्राम इकौना के ग्रामीण चंद्रशेखर और देवी गुलाम ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा। पत्र में बताया कि अप्रैल 2022 में उनके गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत एक सर्वे टीम आई थी। जो गांव में उन लोगों की सूची बना रही थी, जिनको व्यक्तिगत शौचालय का लाभ नहीं मिला है। जानकारी पर पता चला कि उनके नाम से शौचालय की धनराशि निकाल ली गई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की। बीडीओ ने जांच के आदेश एडीओ पंचायत रामकुमार को दिए तो एडीओ पंचायत ने इकौना के सचिव प्रभात कुमार को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश 22 अप्रैल 2022 को दिए। एक माह बीतने के बाद भी जांच नहीं हुई और न ही कार्रवाई। आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 140 ग्रामीणों को व्यक्तिगत शौचालय का लाभ देने के कागज तैयार हुए थे। जिनकी धनराशि सचिव ने अपने चहेती फर्म के नाम पर काट कर गबन कर लिया है। कितने शौचालय बने हैं यह अब जांच में ही पता चल सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें