कदौरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने के कारण पहले आओ पहले पाओ की नीति के आधार पर आवेदकों का पंजीयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 10 जून को होगा। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि सभी सचिवों, ग्राम प्रधानों को सूचना दे दी गई है। 15 जोड़ो के विवाह का लक्ष्य शासन से निर्धारित है। नगर पर पंचायतों में चार जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष दोगुने आवेदन आ गए हैं। इस योजना के तहत 35 हजार रुपये दुल्हन के खाते में जमा किए जाएंगे और 10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। छह हजार रुपये आयोजन में खर्च होंगे। शासन से कुल 51 हजार रुपये मिलेंगे। सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाएं विवाह सामग्री देते हैं तो उन्हें भी सभी जोड़ों को दिया जाएगा। (संवाद)