फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए विधायक-डीएम ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जल संरक्षण के लिए विधायक मूलचंद्र निरंजन और डीएम प्रियंका निरंजन ने भी श्रमदान किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विकासखंड नदीगांव के ग्राम सलैया बुजुर्ग में गुरुवार को पाताल तोड़ कुएं के पास जल संरक्षण कुंड निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अधिकारियों और ग्राम वासियों से अपेक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि इसे पीएसआर और जन सहभागिता से कुंड निर्माण का कार्य कराया जाए। ग्राम पंचायत सलैया बुजुर्ग में पाताल तोड़ कूप के पास कुंड निर्माण के कार्य में श्रमदान करते हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन, डीएम व जनप्रतिनिधियों ने फावड़ा चलाकर कुण्ड निर्माण के लिए श्रमदान किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई विजय कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार अवधेश दीक्षित, जिला विकास अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई एकता त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी गौरव कुमार, प्रीतम सिंह कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें