फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ और ट्री गार्ड उखड़वाने पर खादान संचालक पर दो लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा में मंगलवार को खदान के वाहनों के लिए रास्ता बनाने के लिए संचालक ने वन विभाग के लगाए पेड़ों और ट्री गार्डों को जेसीबी से उखड़वा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देख कर वहां मौजूद लोग भाग गए। टीम ने जेसीबी को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

वन दरोगा लखन ने बताया कि पथरेहटा खदान संचालक ने गांव के अंदर से खदान के ट्रकों के लिए रास्ता बनाने के लिए दो वर्ष पहले लगाए गए ट्री गार्डोें को ध्वस्त कर पेड़ उखाड़वा दिए। शिकायत पर जेसीबी को कब्जे में लिया गया है। खदान संचालक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जो संचालक ने जमा कर दिया है। खदान संचालक टी गार्डों को बनवाएगा अन्यथा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें