फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग थानाक्षेत्रों में शराब संग बारह पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसपी रवि कुमार के निर्देशन पर जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने 12 लोगों को पकड़कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की।
विज्ञापन

कोटरा थाना के उपनिरीक्षक जगत नारायण ने बिनौरा गांव के पास से सुखराम निवासी कुरकुरु थाना कोटरा को पकड़कर उसके पास से 18 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। वहीं कोंच कोतवाली के उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने पहाड़गांव रोड के पास से राजेंद्र कुमार निवासी दाड़ी थाना कोंच को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कदौरा थाना के उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद ने सद्दाम अली निवासी इस्लामाबाद कदौरा को पकड़कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं, कदौरा थाना के उपनिरीक्षक मधुसूदन गौड़ ने गर्रेही के पास से पप्पू उर्फ अरविंद निवासी कठपुरवा कदौरा को पकड़कर 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रेढ़ऱ थाना के उपनिरीक्षक शीलवंत सिंह ने परावर गांव के पास से राजू कुशवाहा निवासी गड़ेरना थाना रेढ़ऱ को पकड़कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आटा थाना के उपनिरीक्षक मोहित सिंह ने अजनारा मिनौरा गांव के पास से कमलेश उर्फ कन्हई को पकड़कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
नदीगांव थाना के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने पहुज नदी के पास से छोटे लाल निवासी भखरौल नदीगांव को पकड़कर 30 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। रामपुरा थाना के उपनिरीक्षक विकास कुमार ने धूता निवासी वीरेंद्र सिंह को पकड़कर 19 र्क्वाटर देसी शराब बरामद की। कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक अमर सिंह ने हरसिंहपुर के पास से सर्वेद्र सिंह निवासी पडऱी कालपी को पकड़कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। चुर्खी थाना के उपनिरीक्षक बृषभान सिंह ने चुर्खी गांव से धर्मेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह दोनों निवासी सेम चुर्खी को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं कुठौंद थाना के उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी ने मदारीपुर से कुशलपाल सिंह निवासी मड़ौरा कुठौंद को पकड़कर 16 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। पकड़े गए लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें