फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित, दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली की भेड़ पुलिस चौकी में सिपाही के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

भेड़ चौकी पर मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। वहां मौजूद एक सिपाही से मारपीट और चौकी प्रभारी के साथ धक्कामुक्की की गई थी। इस मामले में थाना पुलिस ने टीम गठित कर बुधवार और गुरुवार को आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं। जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------------
क्षेत्र में यह भी हैं चर्चाएं
ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार रात चौकी क्षेत्र के एक गांव का युवक चौकी में सिपाही के पास बैठा हुआ था। इस दौरान युवक पर हमला करने के लिए कुछ लोग आए थे। उन्होंने चौकी में घुसकर युवक से मारपीट शुरू कर दी थी। रोकने पर सिपाही से भी हाथापाई की थी। बीच-बचाव करने पर चौकी प्रभारी से भी आरोपी युवक भिड़ गए थे। थाना पुलिस को सूचना देते ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें