उरई। जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गुरुवार को 34 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण जिले के विभिन्न थानों में किया है।
पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार कुमारी रानी देवी को महिला थाने से कालपी, शिव कुमार को कोटरा से रामपुरा, राकेश कुमार सिंह को कोटरा से रेढऱ, सुशील पारासर को डकोर से रामपुरा, आनन्द कुमार सिंह को जालौन से कोंच भेजा गया। योगोंद, कुमार शर्मा को जालौन से गोहन, गंगासागर से जालौन से कोटरा, बलराम शर्मा जालौन से कुठौद, रामनरेश और राम सनेही को जालौन से सिरसाकलार, सर्वेश कुमार चौकी कंझारी से कोंच, गजेन्द्र प्रताप सिंह कुठौद से कोटरा, दामोदर सिंह हदरूख चौकी से नदींगांव, अतुल कुमार शंकर पुर चौकी से कोटरा, रमेश सिंह यादव सिरसाकलार से डकोर, प्रमोद को बनाया गया। कुमार न्यामतपुर चौकी से कोटरा, शीतला प्रसाद मिश्रा से कालपी पुलिस लाइन, राम विनोद कालपी से कोंच, सुरेन्द्र कुमार चुर्खी से नदींगांव, संतराम कुशवाहा चुर्खी से कुठौंद, प्रमीद कुमार आटा से माधौगढ़, अवधेश कुमार आटा से कोंच, जगत नारायण आटा से कोटरा, सोभरन रैला चौकी से महिला थाना, बाबू लाल कदौरा से डकोर, राजेश सिंह कोंच से कुठौंद बनाया गया। शीक अहमद कोंच से कालपी, अशोक कुमार सिंह पिरौना चौकी से कै लिया, कमल नरायण एट से कैलिया, सर्वेश कुमार एट से माधौगढ़, राकेश कुमार कैलिया से चुर्खी, अरविन्द्र कुमार कैलिया से कुठौंद, दौलत राम साक्य रेढऱ से चुर्खी, दिलीप कुमार वर्मा जगम्मनपुर चौकी से चुर्खी थाना भेजे गए है।