उरई। झांसी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने ब्लाक डकोर, महेबा व कदौरा ब्लाक के बीडीसी सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने बीडीसी व प्रधानों के लिए सदन में उठाए गए मामलों की भी जानकारी दी। कहा कि सपा में ही पंचायतों के प्रतिनिधियों का हित सुरक्षित है।
इस दौरान रमा निरंजन ने कहा कि ग्रामीण जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की एक बड़ी ताकत है। इसलिए उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने तथा अच्छे जनप्रतिनिधियों को आपसी विचार विमर्श करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीती 18 अगस्त को एक पत्र भेजकर मांग की है। पत्र में बताया कि बीडीसी सदस्यों को अभी तक कोई मानदेय नहीं मिलता है। उनको अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रधान निधि के अतिरिक्त खंड विकास कार्यालय में इसके लिए अलग से निधि की व्यवस्था की जाए।
उधर, पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पिछले दिनों उन्हें पुन: चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इस दौरान पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, जमालुद्दीन पप्पू, जीवन प्रताप बाल्मीकि, भानु राजपूत, संदीप पटेल, राजीव निरंजन, संतोष कोरी, शिवम निरंजन आदि मौजूद रहे।
-----------------
फोटो-15-पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति। संवाद
भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त
उरई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति ने कहा कि उनकी पार्टी सहयोगी दलों के साथ मिलकर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संगठन ने चुनाव की तैयारियां अभी से ही शुरु कर दी है और जल्द प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया जाएगा। वह शहर के एक गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त है जो अब भाजपा की विदाई चाहती है। संगठन को मजबूत बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यहीं कारण है अन्य दलों के लोग उनकी पार्टी से जुड़ रहे है। आज भी पचास लोगों ने सदस्यता ली। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुंवर गुलाब सिंह खगांर, रामबाबू खांगर, अमरचंद प्रजापति की मौजूदगी में विनीता बाल्मीकि को पार्टी का अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ का बुंदेलखंड अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान रमाकांत सिंह गौतम, शालिनी, राजा आदि मौजूद रहे।