डकोर ब्लॉक की बड़ागांव में निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरजन
- फोटो : ORAI
फोटो-38 बड़ा गांव का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
एक पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति करें
जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम नून नदी की साफ-सफाई की प्रगति की जानकारी की। जानकारी के दौरान उन्होंने नून नदी के किनारे पड़ने वाले ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों से साफ-सफाई के संबंध में पूछताछ की। बताया गया कि मनरेगा के तहत सफाई का कार्य किया जा रहा है। तथा जहां अवशेष है वहां मशीनों द्वारा सफाई का कार्य कराए जाने की बात कही। जिस पर उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का कार्य अधिक से अधिक मनरेगा के श्रमिकों द्वारा ही कराया जाए। उन्होंने तालाब की खुदाई की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कई तालाबों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ को निर्देशित किया। जिन तालाबों की धीमी है उनकी सूची बनाकर उनको स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए।
उधर, डीएम ने ग्राम पंचायत बड़ागांव ब्लाक डकोर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवालय एवं आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बड़ा गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक गोशाला के लिए एक पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की जाए। ताकि गोशालाओं की व्यवस्थाओं की देखरेख हो सके।