उरई। मानव विकास समाजसेवी संस्था की ओर से झांसी रोड बाईपास स्थित सेवाधाम आश्रम में शनिवार को दो लड़कियों का विवाह कराया गया। इस दौरान दोनों जोड़ों को संस्था और सामाजिक लोगों ने उपहार भी दिए।
संस्था की ओर से सर्व समाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राहिया गांव की खुशबू के साथ सिहारी आशीष ने, छौलापुर की मालती के साथ पाठकपुरा के राहुल ने विधि विधान से सात फेरे लिए। दोनों पक्षों के लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने कहा कि संस्था का काम सराहनीय है। ऐसे में उन आर्थिक रुप से परेशान माता-पिता के बच्चों के भी हाथ पीले हो जाते है, जो धन की कमी के कारण विवाह समारोह धूमधाम से नहीं करा पाते है। ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डॉ गिरीश चतुर्वेदी, संस्था अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर बसंत माहेश्वरी, गोविंद रेजा, लक्ष्मणदास बाबानी, अशोक नीखरा, हरगोविंद राजपूत, दुष्यंत शुक्ला आदि मौजूद रहे।