उरई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने जिले के 14 लेखपालों को स्थानांतरण कर दिए है।
एडीएम ने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी गई है, सभी से विकल्प भरवाए गए थे। जिसके आधार पर स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कई तहसीलें ऐसी थी, जिनमें पांच-पांच साल से अधिक समय से लेखपाल तैनात थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल महेंद्र जाटव का जालौन से माधौगढ़, दीपक कुमार का जालौन से माधौगढ़, ओमप्रकाश द्विवेदी का उरई से कोंच, लायक सिंह का उरई से माधौगढ़, हरीमोहन उरई से कोंच, छविनाथ सिंह कालपी से माधौगढ़, दयाशंकर प्रजापति का कालपी से माधौगढ़, सत्यप्रकाश पाठक का कोंच से उरई, बृजेन्द्र निरंजन का उरई से कोंच, चन्द्र पाल निरंजन का माधौगढ़ से उरई, रंजीत सिंह का जालौन से माधौगढ़, पन्नालाल का कालपी से उरई, राजकुमार निरंजन का जालौन से कोंच, परमलाल का कालपी से उरई का स्थानांतरण किया गया है। (संवाद)