फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गए जूनियर हाईस्कूल, पहले दिन बच्चों की उपस्थिति रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। कोरोना काल के कारण पिछले डेढ़ साल से बंद चल रहे बेसिक स्कूल मंगलवार को खोल दिए गए। हालांकि बच्चों को दो पालियों में बुलाया गया। कक्षा 6 से 8 तक के पूर्व माध्यमिक खोले गए। पहले दिन सुबह से स्कूलों में साफ सफाई ,रसोईया मिड डे मील के बर्तन साफ सफाई करते दिखे। बच्चों की कम उपस्थिति होने के कारण शिक्षकों को घर- घर जाकर बुलावा देना पड़ा। शिक्षकों का कहना है कि हाल ही में रक्षाबंधन था। इस कारण अधिकांश बच्चे रिश्तेदारी में गए हैं। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि मंगलवार को 322 परिषदीय और 229 कंपोजिट खोले गए। उन्होंने कहा कि वह बुधवार से स्कूलों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 8 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद मे पहुंचे। स्कूल परिसर में साफ-सफाई हो रही थी। इसके बाद देखा गया हैंडपंप पर मिड डे मील के लिए रसोइया शबनम व उमा बर्तनों की सफाई कर रही थी। इसके बाद स्कूल में आने वाले बच्चों का प्रधानाचार्य ताहिर हुसैन सैनिटाइजर करा रहे थे। वही कम उपस्थित होने के कारण एक ही क्लास में बच्चों को शिक्षिका सुनीता यादव पड़ा रही थी। प्रधानाचार्य ताहिर हुसैन ने बताया स्कूल में 90 छात्र छात्राओं पंजीकृत हैं आज सिर्फ 10 ही छात्र छात्राएं आए है। स्कूल के शिक्षक नरेंद्र मोहन गुप्ता व अरविंद यादव भी क्लास में पढ़ाते नजर आए।
--------------
फोटो-7-विशाल वर्मा।
ऑनलाइन पढ़ाई नहीं आ रही थी समझ
कक्षा सात का छात्र विशाल वर्मा बताते है चिक ऑनलाइन पढ़ाई में मुझे समझ में नहीं आ रही थी। अब स्कूल खुल गए है तो उन्हें बहुत खुशी हुई है। सुबह से ही तैयार होकर हम स्कूल पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

--
फोटो-8-जैसमीन।
अब होमवर्क में नहीं होगी परेशानी
कक्षा आठ की छात्रा जैसमीन का कहना है घर में हम लोगों की पढ़ाई सही तरह से नहीं हो पा रही थी। कोरोना कॉल में हम लोगों का होमवर्क पूरा नहीं हो पा रहा था। अब हम लोग स्कूल आने लगे हैं। जल्दी पूरा कोर्स कर लेंगे।
--
सहमति पत्र के साथ स्कूल में आए बच्चे
सिरसाकलार/रामपुरा/कदौरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहटौली में 53 बच्चे अंकित है। जिसमें 16 बच्चे उपस्थित रहे। 16 बच्चों के अभिभावकों ने सहमतिपत्र भी दिया। विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सीमा कठेरिया, शिक्षिका अलका यादव आदि मौजूद रहे। वहीं रामपुरा के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मजीठ में 20 बच्चे अभिभावकों की सहमति के साथ पढने पहुंचे। कंपोजिट विद्यालय नाका में बच्चों को स्कूल दाखिल होने पर उनका सैनिटाइजर किया गया। प्रधानाचार्या मुमतरीन बेगम ने मास्क भी दिए। उन्होंने बताया कि 91 बच्चे पंजीकृत है, जिसमें 30 बच्चों के अभिभावकों ने सहमति पत्र दिए हैं।
--
पहले दिन बच्चों मस्ती में दिखे
जालौन। सरकार की घोषणा के बाद मंगलवार से जूनियर हाईस्कूल विद्यालय खुल गए हैं। मंगलवार छात्र विद्यालय पहुंचे जहां उन्हें शिक्षकों ने पढ़ाया भी। हालांकि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। विकास खंड की 62 ग्राम पंचायतों में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों व नगर में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन विद्यालय पहुंचे पढ़ाई के मूड में नहीं दिखे। काफी समय बाद स्कूल में मिले बच्चों ने मस्ती की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने बताया कि अभी स्कूलों की शुरुआत हुई है। पहले 50 फीसदी क्षमता के साथ बच्चों को बुलाया जाएगा। विद्यालय में दो गज की दूरी के साथ ही बच्चों को मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें