फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण के लिए 10 से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बीएसए ने ब्लाक और नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को 10 से 15 जनवरी तक विद्यालय खोलने के लिए आदेश दिया। साथ ही कहा कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी व आशा वर्कर के माध्यम से 15 साल से अधिक आयु के विद्यार्थियों और वयस्कों को कोविड वैक्सीन के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगाई जा सके। इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि डीएम प्रियंका निरंजन के आदेश के अनुपालन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि वैसे तो 16 जनवरी तक शासन स्तर से अवकाश घोषित है। पर शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह 10 से 15 जनवरी तक रोजाना विद्यालय जाएं और विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाए। (संवाद)
---
सात स्थानों पर टीकाकरण
कालपी। नगर के सात स्थानों में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह के निर्देश पर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, एमएसवी इंटर कालेज, ठक्कर बापा इंटर कालेज कालपी में स्थापित बूथों में टीकाकरण किया गया। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में 45 छात्राओं का वैक्सीनेशन हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें