कुठौंद। नशा करने से मना करने पर दंपती का विवाद हो गया। इसके बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया और देर रात उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन सोकर जागे तो कमरे में देखा कि युवक का शव फांसी पर लटक रहा था। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के कुठीला गांव निवासी स्वर्गीय देव सिंह का 24 वर्षीय पुत्र कप्तान सिंह राठौर शराब का लती था। इसी के चलते उसका बुधवार की रात पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के चाचा फूल सिंह ने बताया कि युवक चार भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी मार्च 2021 में संध्या के साथ हुई थी। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।