फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने रात 10 बजे लगाया जाम, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पिछले नौ दिनों से शहर के मोहल्ला रामनगर में बिजली संकट है। करीब छह हजार की आबादी वाले मोहल्लों के लोगों ने रविवार की रात दस बजे डीवी कालेज के पास रखे ट्रांसफार्मर के पास जाम लगा दिया। इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब दो घंटे चले जाम की सूचना पर कोतवाल शिवकुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित जेई को मौके पर बुलाया और जेई ने जल्द ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर में डीवी कालेज के सामने रखे ट्रांसफार्मर नौ दिन में तीन बार फुंक चुका है। दो दिन से मोहल्ला रामनगर पूरी तरह अंधेरे में है। इस भीषण गर्मी में लोगों का सुकून छिन गया है। रविवार की रात बिजली न आने पर मोहल्ले के लोगों ने जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के अनूप, लल्लू, वैभव, प्रिंस, आकाश आदि का कहना है कि विभाग मोहल्लेवालों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। जल्द व्यवस्था न सुधरी तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे।
-----------------------
चोरी रोकने के लिए रात में चलेगा बिजली अभियान
उरई। बिजली चोरी रोकने लिए विभाग विजीलेंस टीम के साथ रात में चेकिंग अभियान चलाएगी। बिजली चोरी के चलते रात में लाइनों में लोड बढ़ जाता है, जिसकी वजह से लगातार फाल्ट हो रहे हैं। खासतौर से यह अभियान शहरी क्षेत्र में चलाया जाएगा। विभाग उन इलाकों को चिह्नित कर रहा है, जहां रात्रि में अधिक लोड बढ़ने से फाल्ट के साथ-साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की अधिक शिकायत आ रही है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में रात्रि के समय अधिक लोड बढ़ने के कारण प्रतिदिन फाल्ट के साथ साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं के चलते विभाग अब रात्रि में विभाग और विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग करेगा। जल्दी ही टीमों का गठन करके अभियान चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में लोग स्ट्रीट लाइट से भी केबल जोड़कर बिजली चोरी करते हैं। खाली पड़े मकानों में भी अवैध रूप से रह रहे लोग लाइट में वहीं रुकने के साथ-साथ कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। अधिशाषी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें