फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शवपपप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराई। परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया रामनगर निवासी शिवचरण अहिरवार(30) का शव शनिवार की सुबह शहर के अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई और परिजनों को जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक शिवचरण के बड़े भाई नृपत ने बताया कि शिवचरण पुताई का काम करता था और शराब का लती था। शुक्रवार की रात भी वह शराब पीकर घर आया था और कुछ देर रुकने के बाद वह घर से चला गया था। सुबह पुलिस को उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की जानकारी मिली। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। पिता भगवानदास मां चंद्रवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का अनुमान है कि ट्रेन की टक्कर लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें