कोंच। रोजगार दिवस पर कोंच खंड विकास कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें महिला मेट और रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ विपिन कुमार ने कहा कि अपने-अपने तैनाती गांवों में अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।
इस दौरान महिला मेट को नए जॉबकार्ड, रोजगार डिमांड पत्र व मस्टर रोल वितरित किए गए। प्रशिक्षण में सचिव अभिषेक यादव, अनुज गुप्ता, वसीम खान, नरेंद्र पटेल, पूनम सिंह, मनोज चतुर्वेदी, देवीशरण, मुन्नालाल, जेई हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत कुमार, कॉर्डिनेटर कुसुम निरंजन, महिला मेट मंजू पटेल भदारी, रानी बोहरा, रंजना, पुष्पा चिरावली, शिखा त्रिपाठी सिमिरिया, नीलम सतोह आदि मौजूद रहीं। संचालन तकनीकी सहायक राजीव रेजा ने किया।
--------------
व्यापारी हत्याकांड को लेकर वैश्य एकता परिषद ने दिया ज्ञापन
कोंच। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से मौत होेने की घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। परिषद के अध्यक्ष विनोद गुप्ता एमएससी के नेतृत्व में मंत्री राजीव रेजा, महिला अध्यक्ष डॉ सावित्री गुप्ता, अंचल बिलैया आदि ने ज्ञापन में कहा कि घटना निंदनीय व दुखद है। हत्याकांड में शामिल हर एक आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दी जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। (संवाद)
--
विजिलेंस ने पकड़ी बिजली चोरी
कोंच। बिजली चोरों की मिल रहीं शिकायतों को लेकर विद्युत उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य, अवर अभियंता गौरव कुमार व झांसी विजिलेंस प्रभारी चंद्रप्रकाश यादव के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह चार बजे नगर के गल्ला मंडी रोड, मुंसिफी रोड, कैलिया रोड, बजरिया रोड पर बने घरों सहित बस्ती के अंदर अभियान चलाया। विजिलेंस टीम ने कस्बे के कई इलाकों में छापा मार 18 लोगों को कटिया डाल कर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। पकड़े गए मामलों में विजिलेंस प्रभारी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अभियान में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी शामिल रहे। (संवाद)