फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबी बनाने के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में मंगलवार को कालपी कालेज में महिलाओं तथा छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति फेज 3 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ सुधा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उज्जवला योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजनाए सुकन्या समृद्धि योजना, सिलाई मशीन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ योजना के तहत लाभकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वरिष्ठ शिक्षक सोम चौहान ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने गांव तथा मोहल्ले में सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। ताकि जरूरतमंदों शासन की योजना से लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बालिका सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर डॉ डीपी सिंह, बृजेंद्र सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र शेखर, वशिष्ठ डॉ पंकज द्विवेदी द्विवेदी, हरपाल विश्वकर्मा, राधा रानी श्रीवास्तव, कीर्ति पुरबार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें