फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। हमीरपुर के ग्राम चंडौत में दादी की अस्थियों को प्रवाहित करने गया नाती नहाते समय शनिवार को बेतवा नदी में डूब गया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश कर रहे है। वहीं परिजन भी नदी किनारे बैठकर उसके मिलने की आस लगाए हुए है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी उदयवीर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मेहरकान्त शनिवार की शाम को दादी की अस्थियों को प्रवाहित करने हमीरपुर जनपद स्थित कहटा चंडौत की बेतवा नदी में पिता और साथियों के साथ गया था। जहां अस्थियां प्रवाहित करने के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे। पानी के तेज बहाव के चलते सभी लोग डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने पिता उदयवीर, साथी आकाश व भाई मेहर कुमार को नदी से निकाल लिया। पर मेहरकांत डूब गया था। गोताखोरों ने उसकी तलाश की। पर उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को भी पूरे दिन उसकी खोज की गई है। वहीं परिजनों ने भाई मेहर कुमार, बहन मेहर ज्योति, साक्षी, मां मीरा व पिता को रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें