उरई। कई दिनों से जिले में रिक्त पड़े विद्युत खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता का चार्ज शुक्रवार को अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार ने लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्ताण व वसूली लक्ष्य को बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता में
है।
बताते चलें कि खंड प्रथम में तैनात अधिशाषी अभियंता सुभाष चंद्र के सेवानिवृत्त होने के बाद से अधिशाषी अभियंता का पद रिक्त था। काम काज के लिए जिला प्रशासन ने कुछ समय के लिए मीटर विभाग के अधिशाषी अभियंता को चार्ज सौंपा था। शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दीपक सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्र में नियमित बिजली मिले। इसके लिए उन्होंने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए है। उ कुछ ग्रामीण क्षेत्र के फाल्ट होने पर जेई व अन्य अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर सभी जेई को निर्देश दिए गए है कि वह उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह ट्रांर्सफामर, फाल्ट व अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलानइन नंबर 1912 पर काल करें। ताकि उनकी शिकायत का तत्काल निस्तारण हो सके। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के साथ साथ बिजली चोरों पर सख्ती से अभियान चलाया जाएगा और बिल वसूली लक्ष्य को शत प्रतितशत पूर्ण किया जाएगा।