फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड कैलाश पाठक के नेतृत्व में प्रभुदयाल पाल, नौजवान सभा के अध्यक्ष विनय पाठक, देवेश चौरसिया, मुहम्मद हासिम आदि ने कहा कि बढ़ती महंगाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसके अलावा किसान, मजदूर और युवाओं की 11 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। (संवाद)
विज्ञापन

--------
धनुताल में पानी भरवाने की मांग
कोंच। आगामी दिनों में होने वाले हिंदू त्योहारों को लेकर धनुताल में पानी भरवाने की मांग को लेकर सपाइयों ने एसडीएम अंकुर कौशिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नगर में आगामी त्योहार हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, मौर छठ, जल बिहार, देवी विसर्जन एवं हिंदुओं के अन्य धार्मिक कार्यक्रम परंपरागत रूप से धनुताल पर मनाए जाते हैं। प्रतिवर्ष धनुताल को नहर से बनी नाली द्वारा पानी से भरने की व्यवस्था नगर पालिका परिषद कोंच द्वारा की जाती है। पर इस वर्ष पालिका द्वारा नाला रोक देने के कारण धनुताल में पानी नहीं है जिससे त्योहार के कार्यक्रम संपन्न होने में कठिनाई होगी। इस दौरान देवेंद्र यादव, डॉ शिवम यादव, सचिन, मुबारक कुरैशी, सुशील रजक, नसीम निहारिया, राकेश, आकाश यादव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें