जहटौली में फुंका पड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर।
- फोटो : ORAI
सिरसा कलार। 33 केवी सबस्टेशन के गांव जहटौली में ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का करना है कि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। दस दिन के भीतर दो ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान है। ठंड रात ग्रामीणों को अंधेरे में काटनी पड़ रही है।
बता दें कि ग्राम जहटौली में स्कूल के पास रखा 63 केवी का ट्रांसफार्मर नये साल में लगा था और मात्र 10 दिन में फुंक गया विभाग ने पांच दिन बाद दूसरा 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया। नया ट्रांसफार्मर भी नहीं चल पाया और पांच दिन के भीतर फुंक गया। दस दिन के भीतर दो ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान है। कनेक्शन धारक विकास, धर्मेंद्र, दीवान सिंह, महेश, पिंटू आदि का कहना है कि पूरा 10 दिन नहीं बीते है और दो 63 केवी के ट्रांसफार्मर फुंक चुके है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की बिजली व्यवस्था बदहाल है। केबल इतनी जर्जर है कि अक्सर टूटती रहती है। कई जगह ग्रामीण बल्ली लगाकर काम चल रहे है। इस बाबत बिजली विभाग के अवर अभियंता आलोक कुमार खरे का कहना है कि सर्दियों में ट्रांसफार्मर कम फुंकते है। गांव में लोग गर्म पानी के लिए कई तरह की हीटर चलाते है। इस कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। फिर भी जल्द व्यवस्था की जाएगी।