पुलिस गिरफ्त में खड़े गांजा तस्कर
- फोटो : ORAI
उरई। शहर कोतवाली व कैलिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर ने बताया कि शनिवार की देर रात कैलिया थाना व कोतवाली पुलिस ने कोंच रोड स्थित मरघट के पास से फरीद निवासी टूटागढ़ा थाना समथर जनपद झांसी, आकाश निवासी पटेल नगर उरई को पकड़ लिया। तलाशी में तस्करों के पास से 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी कैलिया, उपनिरीक्षक कमल, अभिषेक, सिपाही नीतू, रामवीर, अंकुर, जितेंद्र अमित, प्रताप आदि रहें।