फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक किसान ने खेत पर लगे पेड़ पर फंासी लगा ली। ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देख उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के मड़ोरी गांव निवासी संजय (38) का शव शुक्रवार की देर शाम खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर साफी से लटका मिला। जानकारी होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची गोहन थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय की अभी शादी नहीं हुई थी। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां द्रोपदी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस का कहना है कि परिजन मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें