फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.अपात्र 17 हजार किसान ले रहे किसान सम्मान निधि, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को मजबूती देने के लिए चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिले के 17 हजार बड़े किसान भी ले रहे हैं। कई किस्तें लेने के बाद मामला सामने आया तो सभी अपात्र किसानों को रुपये लौटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को छह हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए जिले के 2 लाख 52 हजार 676 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इन सभी के खाते में किस्त भेजी भी जा रही है। इस बीच सत्यापन होने पर जिले के 17 हजार किसान ऐसे मिले जो अपात्र होने के बाद भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गया। यह सभी कई किस्त ले चुके हैं। अब इन सभी को विभाग ने नोटिस जारी किया है।
उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि इस योजना में चयनित किसानों में से 17 हजार ऐसे किसान थे, जो आयकर के दायरे में आने के बाद भी किसान सम्मान निधि का पैसा ले रहे थे। इन सभी को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी किया गया है। उन सभी से पैसों की वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वह ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें