फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अधेड़ किसान की संदिग्ध हालात में गुरुवार की दोपहर तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होते ही उसे सीएचसी कोंच ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी जितेंद्र (45) की गुरुवार की दोपहर बारह बजे घर में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र किसान थे। उनकी मौत से पत्नी कांतीदेवी, एक बेटा व दो बेटियों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें